ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में 8 मई से लागू होगी लाड़ली लक्ष्मी-2 योजना इंदौर में बोले मुख्यमंत्री शिवराज

इंदौर ।  प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी-2 योजना लागू होगी। इसमें पहले की तुलना में ज्यादा सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। 8 मई को होने वाला आयोजन भले ही सरकारी होगा, लेकिन भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनना होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 42 लाख बेटियां जुड़ी हैं। अब उन परिवारों से मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करें और उन्हें संगठन से जोड़ें। माणिकबाग क्षेत्र के हाल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक तौर पर सशक्त किया। नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण हमारी सरकार ने किया। कांग्रेस महिलाओं की क्षमता पहचान नहीं पाई। जब वह सत्ता में आई तो महिलाओं से जुड़ी योजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दीं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी भूमिका निभाई।

संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वश्रेष्ठ

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में संगठन को विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ जैसे वरिष्ठ नेताओं ने सींचा है। बड़े लोग तो हमसे खुद ही जुड़ जाएंगे, लेकिन हमें झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को भी पार्टी से जोड़ना होगा। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वश्रेष्ठ होता है। मेरे नाम के आगे भी पूर्व लोकसभा स्पीकर लग गया, लेकिन कार्यकर्ता के आगे कभी पूर्व नहीं लगता, इसलिए पद न मिले तो भी कार्यकर्ताओं को लगन से काम करना चाहिए।

यह नया भारत है

बैठक के उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब वह भारत नहीं है, जो कटोरा लेकर हर देश के सामने खड़ा रहता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत में कोरोना वैक्सीन का निर्माण किया गया। यूक्रेन से 20 हजार विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालकर लाया गया। इसके बावजूद देश की बढ़ती साख को खराब करने के लिए कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं। बैठक में सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री तुलसी सिलावट, मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, सुखप्रीत कौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.