ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वित्त मंत्री ने ‘भारत की डिजिटल क्रांति में निवेश’ में निवेशकों को दिया भरोसा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और भारत में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही हैं। मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में ‘भारत की डिजिटल क्रांति में निवेश’ विषय पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिया कि सरकार देश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव उपाय करेगी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारत में निवेशकों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार निवेशकों की चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने का वादा करती है। उन्होंने कहा कि वह सुझाव लेने, परेशानी की वजह समझने और जहां भी संभव हो, जरूरी उपाय करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान सिलिकॉन वैली के निवेशकों ने कहा कि भारत में यूनिकॉर्न कंपनियां तैयार करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.