साउथ एक्टर पर विजय बाबू पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
केरल पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम फिल्मों के स्टार विजय बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला के आरोप पर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ यह केस दर्ज किया है। महिला ने एक्टर पर काम देने के बहाने कथित तौर पर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने विजय बाबू के खिलाफ 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि विजय ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका यौन शोषण किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि विजय ने ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार किया है। विजय ने फिल्मों में रोल देने के बहाने उसका कई बार शारीरिक शोषण किया है।
विजय बाबू ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस मामलें में अपनी सफाई पेश की है। विजय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि महिला उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे किसी बात का डर नहीं है, क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, जिस महिला ने मेरे खिलाफ आरोप लगाया है, मैं उसे 2018 से ही जानता हूं और यहां विक्टिम मैं खुद ही हूं।” उनके पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए काफी सारे सबूत भी हैं। उस महिला के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे। उनके पास महिला के साथ बातचीत के सारे स्क्रीनशॉट्स मौजूद हैं, जिन्हें वे कोर्ट में सबके सामने पेश करेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.