अरविंद केजरीवाल की अंगड़ाई पर शशि थरूर ने कसा तंज
नई दिल्ली । जहां भाजपा ने केजरीवाल पर उनके बैठने की मुद्रा के लिए हमला किया है, वहीं थरूर ने एक छोटी कविता लिखकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के संयोजक दोनों पर तंज कसा है। शशि थरूर ने अपनी कविता में अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो सामान्य तौर पर कम ही इस्तेमाल होते हैं। वह इसके लिए जाने भी जाते हैं। अंग्रेजी में लिखी गई थरूर की व्यंग्यात्मक कविता इस तरह से है। दिल्ली के एक सीएम थे, जिन्होंने सिर से लेकर तोंद तक फैलाई। ऑनस्क्राइन शरीर को ऐसा फैलाया कि दब गई भाजपा…। दरअसल, भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की उनके अशिष्ट हावभाव के लिए आलोचना की और सवाल उठाया कि महत्वपूर्ण बैठक में किसी मुख्यमंत्री को क्या ऐसा व्यवहार करना चाहिए। बीजेपी के सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने बैठक से संबंधित एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल अपने असभ्य और विचित्र व्यवहार से खुद के अपमान का लगातार कारण बनते हैं।” अरविंद केजरीवाल को माथे के पीछे दोनों हाथ कर आराम से बैठे देखा जा रहा है। वह अंगड़ाई लेते दिखते हैं। इस पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सवाल किया कि क्या किसी महत्वपूर्ण बैठक में एक मुख्यमंत्री को इस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कहीं केजरीवाल बोर तो नहीं हो गए थे या अशिष्ट या दोनों तो नहीं हो गए थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.