ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रशासन की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल: बोले- कांग्रेस नेताओं और एक वर्ग को बनाया जा रहा निशाना

धर्मेद्र यादव, सीहोर। कांग्रेस नेता भैया मियां की दुकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई का पार्टी के नेताओं ने विरोध किया है। प्राशसन की कार्रवाई की खबर पाकर कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन और सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ उस इलाके का पैदल भ्रमण भी किया और जानकारी जुटाकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ रेस्ट हाउस पर बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा की। जिसमें दिग्विजय सिंह ने सिर्फ कांग्रेस नेता को नोटिस जारी कर दुकान तोड़ने और अन्य किसी को नोटिस नहीं जारी करने पर आपत्ति जताई।

वर्ग विशेष को टारगेट करने का आरोप

रेस्ट हाउस में चर्चा करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्गी ने कहा कि दो दिन बाद ईद का त्योहार है कुछ दिन रुक जाते। इंसानियत की बात है। ना भैया मिया कहीं भागे जा रहे थे, ना दुकानें कहीं जा रही थी। सरकार प्रदेश में एक वर्ग को निशाने पर लेकर कार्रवाई कर रही है। इसका हम विरोध करते हैं। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

‘भेदभाव कर रहा जिला प्रशासन‘

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जिला प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन पर सीधे आरोप लगाता हुं कि उन्होंने 115 नंबर में जितने मकान और दुकान है उन्हें नोटिस नहीं दिया और सिर्फ भैया मियां की दुकानें और मकान तोड़ दिए यही मेरी आपत्ति भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.