BCLL बस ड्राइवर पर जानलेवा हमला: सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस चालक से हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला मंडीदीप थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीसीएलएल बस के ड्राइवर पर जानलेवा हमला हुआ है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल: बोले- कांग्रेस नेताओं और एक वर्ग को बनाया जा रहा निशाना
जानकारी के अनुसार, गांधीनगर से मंडीदीप जाने वाली बस क्रमांक एमपी 04 PA 3941 के ड्राइवर सचिन गुप्ता का कल सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस कर्मचारी से विवाद हुआ था, आज उसी विवाद को लेकर हमला हुआ है। सचिन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। उसकी बांह में गंभीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडीदीप थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राजधानी में इस दिनों बीसीएलएल के कर्मचारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इन पर आए दिन हमले हो रहे हैं। पहले भी कई बार Bcll कर्मचारियों पर हमला हो चुका है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी भी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.