ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ICICI Bank ने FD की ब्याज दरों में किया इजाफा, अब ग्राहकों को मिलेगा इतना लाभ!

ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 1 साल की एफडी से लेकर 389 दिनों की एफडी पर अब 4.35 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है. पहले यह ब्याज दर केवल 4.30 प्रतिशत था.

ICICI Bank Fixed Deposit Rates: पिछले कुछ समय में बहुत से बैंकों ने अपने यहां की फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक दोनों ही अपने यहां की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं. देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर का बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एक बार फिर अपने यहां की एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की  है.

बैंक ने अपने यहां ग्राहकों को 2 से 5 करोड़ की एफडी पर 5 और 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की घोषणा की है. बैंक ने बताया है कि इस बढ़ी हुई ब्याज दरों को 28 अप्रैल 2022 से लागू कर दिया गया है. बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों की जानकारी साझा की है.

इस अवधि की एफडी पर 5 बेसिस प्वाइंट की गई बढ़ोतरीआपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 1 साल की एफडी से लेकर 389 दिनों की एफडी पर 4.35 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं पहले यह ब्याज दर केवल 4.30 प्रतिशत था. बैंक ने 1 साल से लेकर 389 दिनों की एफडी पर करीब 5  बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. वहीं बैंक अब 15 महीने से लेकर 18 महीने की एफडी पर 4.45 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. पहले यह ब्याज दर केवल 4.4 प्रतिशत था. इसमें भी 5  बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है.

इस अवधि की एफडी पर 10 बेसिस प्वाइंट की गई बढ़ोतरीवहीं बैंक ने 18 महीने से लेकर 2 साल की एफडी पर भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इसमें बैंक ने 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. पहले बैंक 18 महीने से लेकर 2 साल की एफडी पर करीब 4.5 प्रतिशत ब्याज दर देता था. अब बैंक ने इसे बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है. वहीं 2 साल से लेकर 3 साल की एफडी पर यह ब्याज दर 4.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.7 प्रतिशत तक कर दिया है. वहीं बैंक ने 3 साल से लेकर 5 साल की एफडी पर 4.80 प्रतिशत और 5 से 10 साल की एफडी पर 4.8 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इन दोनों अवधि में बैंक ने 10 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.