पाउला बाडोसा को हराकर सिमोना हालेप प्री-क्वार्टर फाइनल में
रोमानिया की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पाउला बाडोसा को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में प्रवेश किया। मैड्रिड ओपन दो बार की चैंपियन हालेप ने 21 ‘विनर’ जमाए और दूसरी वरीयता प्राप्त बाडोसा को 6-3, 6-1 से पराजित किया। हालेप ने यहां 2016 और 2017 में खिताब जीते थे।पिछले नौ वर्षों में यह पहला अवसर है जब हालेप को यहां वरीयता नहीं मिली है। वह मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रही हैं। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने तमारा जिदानसेक को दो घंटे 20 मिनट तक चले मैच में 3-6, 6-1, 6-3 से हराया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.