खिड़की का ग्रील काटकर स्टेट बैंक में घुसे चोर
रायगढ़ । जिले में तमाम प्रकार की सुरक्षा के बीच संचालित हो रहे बैंकों में सेंधमारी का सिलसिला जारी है। उधा श्रेणी सुरक्षा घेरे में रहने वाले जेपीएल तमनार कैंपस के अंदर स्थित स्टेट बैंक में बीती रात सेंधमारी की गई। चोरों ने पीछे खिड़की के रास्ते दरवाजे को काटकर बैंक के अंदर प्रवेश किया। संयोग से लाकर को काटने में नाकाम रहे। इससे लाकर में रखे रुपये सुरक्षित रहे। वारदात की शिकायत बैंक प्रबंधन ने थाने में दर्ज कराई है। तमनार पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.