ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को झटका, सेविंग्स अकाउंट पर घटाई ब्याज दर

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने कहा है कि अब सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये तक जमा पर 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसके अलावा एफडी (FD) की दरों में संशोधन किया गया है.

नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, बैंक ने अपने सेविंग्स अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों में कटौती की है. बीओआई (BOI) ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है. बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये तक के जमा पर ब्याज दर में कटौती की है जबकि बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी (FD) की दरों में संशोधन किया है. बैंक की नई दरें 1 मई, 2022 से प्रभावी हो गई हैं.

सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौतीबैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अगर किसी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये तक बैलेंस है तो उसे अब केवल 2.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. वहीं, 1 लाख रुपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 2.90 फीसदी सालाना ब्याज दिया जाएगा. 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के मामले में ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की गई है. 1 लाख रुपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर ब्याज दर में कोई कटौती नहीं की गई है.

बैंक ऑफ इंडिया की नई एफडी दरेंबैंक अब 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 से 45 दिनों की मैच्योर अवधि के लिए 2.85 फीसदी ब्याज दर प्रदान करेगा. बैंक 46 दिनों से 90 दिनों और 91 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.85 फीसदी ब्याज देगा. 180 दिनों से 269 दिनों और 270 दिनों से एक साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब बैंक ऑफ इंडिया से 4.35 फीसदी ब्याज मिलेगा.

1 साल और उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम में मैच्योर होने वाली रुपया एफडी पर ब्याज दर 5.00 फीसदी होगी, जबकि 2 साल और उससे अधिक लेकिन 10 साल से कम की जमा पर ब्याज दर 5.20 फीसदी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.