ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल शहर काजी ने किया ऐलान मंगलवार को मनेगी ईद

भोपाल ।    दुनिया में रमजान उल मुबारक के रोजों के बाद मनाया जाने वाला मुसलमानों का सबसे बड़ा ईद उल फित्र का पवित्र त्यौहार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के तत्वावधान में बेहद जोश-खरोश के माहौल में हर्षोंल्लास के साथ मंगलवार को मनाया जाएगा। ईदगाह पर ईद की नमाज होगी उसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। सभी एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देंगे। यह ऐलान रविवार को शहर काजी सैयद अली नदवी ने किया। बोहरा समाज सोमवार को ईद मना रहा है। सुबह 5:00 बजे के बाद बोरा समाज की मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। इसके बाद एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद का यह त्यौहार हमारे लिए सभी प्रकार की खुशियां और सुख, समृद्धि लाए तथा हम सब मिलजुल कर परस्पर सहयोग, सद्भभाव और भाईचारे की भावना से समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका का बेहतर ढंग से निर्वाहन करते रहें। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज़ अदा करने की तरह ही सदका-ए-फित्र की अदायगी भी हर मालदार और साहिबे निसाब मुसलमान पर वाजिब है। इसलिये वह खुद अपनी तरफ से और अपने एहलोअयाल (परिजनों) की तरफ से भी अपने मोहल्ले तथा आसपास के गरीबों, अनाथों विकलांगों फकीरों को इसे फ़ौरन अदा करें और इसके लिये फीनफर (प्रतिव्यक्ति) एक किलो छःसौ तैंतीस ग्राम गेहूं (अनाज) या उसकी कीमत जो वर्तमान भाव में लगभग 60/-(साठ रुपये) होती है इसे हर एक धनवान मुसलमान को अदा करना ज़रूरी है। यह अदायगी ईद की नमाज से पहले और बाद में भी की जा सकती है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रदेश महासचिव काजी सैययद अनस अली चिश्ती द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के चैयरमेन कायदे मिल्लत, पीरज़ादा, अलहाज, हज़रत ख्वाजा डॉ. औसाफ शाहमीर खुर्रम मियां चिश्ती साहब की हिदायत के मुताबिक शहर की ईदगाह तथा अनेक प्रमुख मस्जिदों के अलावा अन्य कई मस्जिदों, ख़ानक़ाहों, इमामबाड़ों एवं मैदानों में तथा सेन्ट्रल जेल सहित शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद की विशेष नमाज़ अदा करने के लिए परम्परागत व्यवस्था की जाएगी। जहां लाखों मुसलमान सामूहिक रूप से ईद की नमाज पढ़ेंगे। इस हेतु मुस्लिम त्यौहार कमेटी के कार्यकर्ता तथा आयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था करेंगे। ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम बंधु एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां और मुबारकबाद पेश करेंगे तथा घरों में शीर खुरमा एवं मीठी सिवैयों के व्यजन भी बनाए जाऐंगे। ईद की नमाज़ के बाद अनेक मुस्लिम बंधू कब्रतानों, दरगाहों में जाकर दरूद-फ़ातेहा ख़्वानी भी करेंगे।

मस्जिदों में ईद की नमाज़ का समय मुर्करिर हुआ..

इस बार शहर की ईदगाह में सुबह 7ः00 सात बजे ताज-उल-मसाजिद में सुबह 7ः30 सोढ़े सात बजे तथा जामा मस्जिद में 7.15 पोने (सवा बजे) एवं मोती मस्जिद में 7:45 बजे ( पौने आठ बजे) ईद की विशेष नमाज होगी। इसके अलावा जामा मस्जिद एहले हदीस (कबाड़खाना) में सुबह 7.00 (सात बजे), जामा मस्जिद सक़लैनी अशोका गार्डन में तथा नूरूल मसाजिद (माता मंदिर के पास) में 7ः30 बजे, मस्जिद आरिफ नगर में 8ः00 बजे, मस्जिद हबीबगंज में 7ः30 बजे, इमामबाड़ा फतेहगढ़ में 7.30 बजे, जामा मस्जिद टी.टी. नगर में 8.00 बजे, जामा मस्जिद गोविंदपुरा में सुबह 8.00 बजे, जामा मस्जिद पिपलानी में 8.15 बजे, जामा मस्जिद बैरागढ़ केम्प नं. 12 में भी 8.00 बजे, जामा मस्जिद रसूलाबाद करोंद में 8.00 बजे, ज़ैयनउल मसाजिद ऐशबाग़ में 7ः45 मस्जिद सराय सिकंदरी रेल्वे स्टेशन में 7ः45 बजे, जामा मस्जिद चाँदबड़ में 7ः30 बजे, जामा मस्जिद बाग़ फ़रहत अफ़ज़ा 7:30 बजे जामा मस्जिद चारमीनार ऐशबाग़, 7ः15 बजे मस्जिद बिस्मिल्लाह कोलोनी 7ः30 जामा मस्जिद रोड वाली अशोका गार्डन में 7ः30 बजे सिकंदरिया ग्राउंड जहांगीराबाद में 8.00 बजे तथा इकबाल मैदान में 8ः00 बजे, मस्जिद रब्बानी प्रेस काम्पलेक्स एम.पी. नगर, में 7.45 बजे, जामा मस्जिद गांधी नगर में, 8.00 बजे, शिया जामा मस्जिद आले मोहम्मद करोंद में 7.15 बजे , इमामबाड़ा ईरानियांन में 7.30 बजे मस्जिद बाग़सेवनियां में 7.45 बजे मस्जिद सोनागिरी में 7.45 बजे, मस्जिद अहमदपुर में 7.30 बजे, जामा मस्जिद नबीबाग़ में 7.30 बजे, मस्जिद आलम नगर अयोध्या बायपास रोड में 8.00 बजे, मस्जिद पिपलिया ज़ाहिर पीर जामा मस्जिद भानपुर में 7.45 बजे मस्जिद अन्ना नगर भेल तथा बरकतउल्ला यूनिवरसिटी में 7.45, मस्जिद रविशन्कर नगर में 8.00 बजे, मस्जिद हताई खेड़ा में 7.45 बजे ईद की विशेष नमाज होगी। दूसरी ओर ईदगाह बैरसिया एवं ईदगाह मंडीदीप में 7.30 बजे, जामा मस्जिद इनायतपुर कोलार रोड में 7.30 बजे, जामा मस्जिद बैरागढ़चीचली कोलार रोड में 8.00 बजे, जामा मस्जिद जनता नगर 1100 क्वाटर में 7.40 बजे, मस्जिद अब्बास नगर गोंदरमऊ में 7.45 बजे मस्जिद फ़ैज़ एयरपोर्ट रोड में 7.45 बजे, मस्जिद भदभदा रोड में 7.45 बजे सहित बैरसिया एवं राजधानी के आसपास भेल-बैरागढ़-कोलार-मिसरोद शाहपुरा, ईंटखेड़ी, सूखी सेवनियां, पर्वा खेड़ा, खजूरी, हिनौतिया, गेहूँ खेड़ा, गोल कजली खेड़ा, तथा अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद की विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। इसके अलावा सभी शहरों और कस्बों में भी वहां के मुक़ामी उलेमा साहेबान अथवा मुस्लिम समाज के प्रमुख नमाज अदा कराएंगे। उन्होंने आगे बताया कि राजधानी की ईदगाह सहित एशिया की सबसे बड़ी ताजउल मसाजिद में ईद की नमाज के बाद मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों सहित शहर के कई बुद्ध जीवी, समाज सेवी एवं अन्य गाणमान्य नागरिक मुस्लिम भी बंधुओं को जामा मस्जिद, मोती मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिदों के दरवाज़ों पर भी ईद की परम्परागत मुबारक बाद पेश करने के लिए विशेष रूप से पहुंचेंगे। क़ाज़ी सैययद अनस अली चिश्ती ने बताया कि ईद उल फित्र के पावन पर्व पर मुस्लिम बंधु ईद की विशेष नमाज अदा करने तथा सदका-ए-फित्र अदा करने सहित मीठी सिवैयों तथा मैवों से बने हुए शीर खुरमे का भी विशेष रूप से सेवन करते हैं। ईद के दिन मुसलमानों के घर पहुंचने वाले अतिथियों का सत्कार भी मुस्लिम बंधु मीठी सिवैयों एवं शीर खुरमे से ही करते है। इस दिन सभी मुस्लिम धर्मावलम्बी उजले और नए कपड़े पहनते है तथा खुशबुएं लगाते हैं। ईद से पूर्व की रात जो कि ‘‘चांद रात’’कहलाती है जिसमें अनेक बुजुर्ग मस्जिदों में रतजगा करके विशेष इबादत करते हैं तथा सर्वहरा वर्ग की सुख शांति के लिये दुआएं करते है। जबकि कई मुस्लिम बंधु इस रात में बाज़ारों में ख़रीदारी करते हैं इस वास्ते चांद रात में बाजारों में काफी चहल-पहल रहती है। ईद के दिन मुस्लिम बच्चों में विशेष उत्साह पाया जाता है। सभी बच्चे अपने बुजुर्गों और परिवार के बड़ों के साथ सुबह सबेरे ईद की नमाज अदा करने अपने-अपने घरों से ईदगाह तथा मस्जिदों की ओर पैदल अथवा सवारियों पर कूच करते हैं ईद के दिन शाम को तथा उसके दूसरे, तीसरे दिन यहां तक कि पखवाड़े भर शहर भर में जगह-जगह ईद मिलन के कार्यक्रम भी होते हैं। देशभर में और विशेषकर भोपाल में ईद का त्यौहार परस्पर सद्भभाव, एकता और भाईचारे की भावना से मनाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.