ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SBI कस्टमर ध्यान दें, बैंक ने बंद कर दिया है आपका अकाउंट…ऐसा मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या है मामला

SBI Fraud Alert: भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर्स को एक मैसेज मिल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई.

SBI Fraud Alert: अगर आपका भी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. क्या आपको भी ऐसा कोई मैसेज आया है, जिसमें आपके बैंक अकाउंट के बंद होने की बात कही जा रही है, तो सावधान हो जाएं. ऐसे किसी मैसेज पर भरोसा करने से आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों को ठगने के लिए ऐसा ही एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है मैसेज

सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में एसबीआई अकाउंट होल्डर (SBI Account holder) को उनका खाता बंद होने की बात कही जा रही है. मैसेज में कहा गया कि आपके बैंक डॉक्यूमेंट एक्सपायर हो गए हैं, जिसके चलते आपका अकाउंट ब्लॉक किया जा रहा है. अकाउंट को फिर से एक्टीवेट करने के लिए लोगों से उनके इम्पॉर्टेंट डॉक्यूमेंट की मांग की गई है.

A message in circulation claiming that your @TheOfficialSBI account has been blocked is #FAKE #PIBFactCheck▶️ Do not respond to emails/SMS asking to share your personal or banking details. ▶️ If you receive any such message, report immediately at report.phishing@sbi.co.in pic.twitter.com/Rew7RySDQL— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 1, 2022
फर्जी है ये मैसेज

पीआईबी ने सोशल मीडिया पर सर्कुलेट इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है. PIB ने कहा कि स्टेट बैंक (SBI) अपने कस्टमर को कभी भी इस तरह का मैसेज नहीं भेजती है. इसके साथ ही उसने ऐसे किसी भी मैसेज या ईमेल का रिप्लाई नहीं करने को कहा है.

यहां करें शिकायत

पीआईबी (PIB Fact Check) ने लोगों से ऐसे किसी भी मैसेज के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है. सोशल मीडिया पर आने वाले इस तरह के मैसेज के बहकावे में आकर अपना भारी नुकसान करा सकते हैं. इसलिए इस तरह के किसी भी मैसेज या लिंक पर अपनी जानकारी साझा न करें. यदि आपको भी स्टेट बैंक (SBI) से जुड़ा ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो report.phishing@sbi.co.in पर शिकायत करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.