ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

7 रुपये से 1800 रुपये के पार, अब कंपनी कर रही बोनस शेयर की तैयारी

अजंता फार्मा के शेयर पिछले कुछ ही साल में 7 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये के पार पहुंच गए हैं। अजंता फार्मा के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 24000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

कम कीमत वाला एक शेयर कुछ ही साल में मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। यह शेयर अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) का है। अजंता फार्मा के शेयर पिछले कुछ ही साल में 7 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 24000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी, कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। अब फार्मा कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी में है।

1 लाख रुपये के बन गए 2.7 करोड़ रुपये अजंता फार्मा के शेयर 27 मार्च 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6.67 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 2 मई 2022 को बीएसई में 1803.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2009 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.7 करोड़ रुपये होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई-लेवल 2,420 रुपये है।

बोनस शेयर इश्यू करने की तैयारी में कंपनीअजंता फार्मा ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसके बोर्ड की मीटिंग अगले हफ्ते मंगलवार 10 मई 2022 को है। कंपनी का बोर्ड इस मीटिंग में कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट और बोनस इश्यू शेयर करने पर विचार करेगा। अजंता फार्मा के शेयरों में इस साल अब तक 19 फीसदी के करीब गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में करीब 17 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। अजंता फार्मा के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1632.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,400 करोड़ रुपये है। अजंता फार्मा को दिसंबर 2021 तिमाही में 194.71 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.