ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

WhatsApp ने मार्च 2022 में भारत में 18 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया गलत काम के लिए करते थे व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल

WhatsApp ने मार्च 2022 में भारत में 18 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया है। IT Rules 2021 के अंतर्गत कंपनी ने अपनी दसवीं मंथली रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार 1 मार्च से 31 मार्च से बीच भारत में 18 लाख से भी ज्यादा अकाउंट्स को बंद किया गया है। कंपनी ने कहा कि उसे मार्च में देश भर से कुल 597 ग्रीवांस रिपोर्ट मिले और इनमें से 74 के खिलाफ ऐक्शन भी लिया गया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बयान जारी करके कहा कि कंपनी ने आईटी रूल्स 2021 के तहत मार्च 2022 की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है। इस यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स से मिली शिकायतों और उन पर लिए गए ऐक्शन्स की पूरी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इस रिपोर्ट में प्लैटफॉर्म के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी डीटेल दिया गया है।

माना जा रहा है कि वॉट्सऐप ने इन अकाउंट्स को छेड़छाड़, गलत जानकारियों को फॉरवर्ड करने या दूसरे यूजर्स के साथ जालसाजी करने जैसे गलत कामों के लिए बैन किया है। पिछले कुछ साल से वॉट्सऐप अपने प्लैटफॉर्म को यूजर्स के लिए सेफ बनाने के लिए ऐसे जरूरी कदम उठाता आ रहा है। इससे वॉट्सऐप पर तेजी से वायरल होने वाले फेक न्यूज पर भी लगाम कसने में मदद मिली है।

कंपनी ने इस रिपोर्ट को अब्यूज डिटेक्शन अप्रोच से तैयार किया है और इसमें वॉट्सऐप में दिए गए Report फीचर से मिले नेगेटिव फीडबैक के खिलाफ की गई कार्रवाई भी शामिल है। सरकार ने आईटी रूल्स 2021 के तहत 50 लाख से ज्यादा यूजर वाले डिजिटल और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के लिए मंथली रिपोर्ट को पब्लिश करना अनिवार्य कर दिया था।

मेटा ने इसी साल फरवरी में 14.26 लाख इंडियन वॉट्सऐप अकाउंट्स पर ग्रीवांस रिपोर्ट के जरिए मिली शिकायतों और खुद की डिटेक्श पॉलिसी के आधार पर बैन किया था। कंपनी ने 1 से 28 फरवरी के बीच 335 ग्रीवांस रिपोर्ट मिली थीं और इनमें से 21 अकाउंट्स के खिलाफ ऐक्शन लिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.