ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुशखबरी! कार खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, BoB ने घटाई ब्याज दरें, कम हो गई आपकी EMI

Bank Of Baroda Car Loan: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने कार लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है यानी आज से आपके ऑटो लोन की ईएमआई (Auto Loan EMI) कम हो गई है.

Bank Of Baroda Car Loan: अगर आप भी कोई कार या फिर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने कार लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है यानी आज से आपके ऑटो लोन की ईएमआई (Auto Loan EMI) कम हो गई है. आइए चेक करें अब से आपको किस दर से लोन मिलेगा-

25 बेसिस प्वाइंट की हुई कटौतीआपको बता दें बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार लोन की ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है. अब से आपको 7 फीसदी की दर से ब्याज चुकाना होगा. इससे पहले बैंक ग्राहकों को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा था.

लोन प्रोसेसिंग फीस भी घटाईबैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्याज दर में कटौती के अलावा उसने लोन प्रोसेसिंग फीस (loan processing fee) को भी सीमित अवधि के लिए 30 जून, 2022 तक घटाकर 1,500 रुपये (जीएसटी अलग से) कर दिया है.

जानें क्या बोले अधिकारी?बैंक ने कहा कि इस ब्याज दर और रियायती प्रसंस्करण शुल्क (concessional processing fee) का फायदा नई कार की खरीद पर ही मिलेगा. यह ब्याज दर ग्राहक के ‘क्रेडिट प्रोफाइल’ से जुड़ी होगी. बैंक के महाप्रबंधक एच टी सोलंकी ने कहा, ‘‘कार लोन पर ब्याज दर और प्रसंस्करण शुल्क घटने से अब ग्राहकों के लिए अपनी पसंद का वाहन खरीदना अधिक सस्ता बैठेगा.’’

सेकेंड हैंड कारों पर मिलने वाले लोन में नहीं हुआ बदलावआपको बता दें पुरानी यानी सेकेंड हैंड कारों और दोपहिया वाहन के लोन पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले महीने बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर भी ब्याज दर को 6.75 से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया था.

होम लोन भी हुआ सस्ताआपको बता दें बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की दरों में भी कटौती कर दी है. बैंक के ग्राहकों को 6.5 फीसदी की दर से होम लोन मिल रहा है. इसके साथ ही आपको  प्रोसेसिंग फीस पर भी स्पेशल छूट का लाभ मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.