जैन यूनिवर्सिटी बनी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की विजेता
जैन यूनिवर्सिटी के तैराक शिवा श्रीधर ने सर्वाधिक सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने 200 मीटर मेडले में राष्ट्रीय कीर्तिमान भी स्थापित किया। खेलों के दौरान कुल 97 गेम्स रिकॉर्ड बनाए गए या उन्हें बराबर किया गया, जबकि दो राष्ट्रीय कीर्तिमान भी बने।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।मेजबान जैन यूनिवर्सिटी सर्वाधिक 20 स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों की चैंपियन बनी है। जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 17 स्वर्ण के साथ दूसरे और गत विजेता पंजाब यूनिवर्सिटी 15 स्वर्ण पदक केसाथ तीसरे स्थान पर रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। जैन यूनिवर्सिटी के तैराक शिवा श्रीधर ने सर्वाधिक सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने 200 मीटर मेडले में राष्ट्रीय कीर्तिमान भी स्थापित किया। खेलों के दौरान कुल 97 गेम्स रिकॉर्ड बनाए गए या उन्हें बराबर किया गया, जबकि दो राष्ट्रीय कीर्तिमान भी बने। महिला तैराक श्रुंगी बांदेकर ने चार स्वर्ण, एक रजत जीता।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.