16 वर्षीय ‘टॉडलर्स एंड टियाराज’ फेम कैलिया पेसी का हुआ निधन
‘टॉयलर्स एंड टियाराज’ फेम कैलिया पेसी का निधन हो गया। वह महज 16 वर्ष की थी। उनकी मां ने इस बात की पुष्टि फेसबुक पर एक पोस्ट कर की है। मार्सी पोसी गैटरमैन ने अपनी बेटी कैलिया पेसी एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दिमाग में अभी न कोई शब्द आ रहा है, न ही कोई विचार। मेरी खूबसूरत बेबी गर्ल चली गई। कृपया हमें प्राइवेसी दें। कैलिया हमेशा मेरी प्यारी बेटी रहेंगी। कहा जा रहा है कि कैलिया का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मार्सी ने बताया कि कैलिया महज तीन साल की उम्र से ही पेजेंट में भाग लेने शुरू कर दिया था। मंच पर जाने से पहले वह थोड़ी घबराई रहती थी, लेकिन जब वह एक बार मंच पर पहुंच जाती, तो एकदम प्रोफेशनल की तरह काम करती थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.