मुख्यमंत्री चौहान से भारत सरकार में सचिव जोशी ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से केन्द्रीय सचिव आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय श्री मनोज जोशी ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में जारी नगरीय विकास कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री शहरी आवास में संचालित परियोजनाओं और स्वच्छता अभियान में किए जा रहे नवाचारों के संबंध में चर्चा की। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री मनीष सिंह तथा भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया भी उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.