ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने पूरे किए 30 साल

बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर उन्हें YRF ने खास तोहफा दिया है और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का स्पेशल पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में एक्टर की सभी फिल्मों के सीन दिख रहे हैं।  अक्षय के इंडस्ट्री में 30 सालों को सेलिब्रेट किया। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सिनेमा में हम अक्षय कुमार के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 3 जून को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में यश राज फिल्म के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जश्न मनाएं।”

अक्षय वीडियो में कहते हैं, “ये मेरे दिमाग में नहीं आया कि सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर ये किया जायेगा। ये काफी हैरानी की बात है कि इतनी जल्दी 30 साल निकल गए। मेरी पहली फिल्म ‘सौगंध’ थी और पहला सीन मैंने ऊटी में शूट किया था, जो कि एक्शन शॉट था। इस खास पोस्टर के लिए शुक्रिया। ये बेहद खास है।”अक्षय ने YRF के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “सिनेमा के 30 साल, आपने अपने प्यार से एक जिंदगी भर दी है। इस अमेजिंग जर्नी के लिए धन्यवाद और YRF को भी धन्यवाद, पृथ्वीराज के साथ इसे इतनी खूबसूरती से एक साथ जोड़ने के लिए। यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.