ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Paytm से गैस सिलेंडर बुक करेंगे तो रहेंगे फायदे में, कंपनी दे रही है कई ऑफर

पेटीएम (Paytm) अपने यूजर्स को गैस सिलेंडर बुक (Gas Cylinder Book) कराने पर कई ऑफर दे रहा है. इनमें फ्री गैस बुकिंग से लेकर कैश बैक तक शामिल है. पेटीएम यूजर्स देश की लगभग सभी कंपनियों जैसे इंडेन, भारत गैस और एचपी के सिलेंडर बुक करके ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

नई दिल्‍ली. एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg Gas Cylinder) आज हमारी रसोई का अभिन्‍न अंग बन गया है. एक समय था जब हमें गैस एजेंसी पर जाकर सिलेंडर बुक कराना होता था और फिर वहीं से सिलेंडर को रिफिल कराना होता था. अब ऐसा नहीं करना पड़ता. अब सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग होती है और सिलेंडर गैस एजेंसी घर पर डिलीवर करती है.

अब पेटीएम (Paytm) अपने यूजर्स को गैस सिलेंडर बुक कराने पर कई ऑफर (Paytm offers) दे रहा है. इनमें फ्री गैस बुकिंग से लेकर कैश बैक तक शामिल है. पेटीएम यूजर्स देश की लगभग सभी कंपनियों जैसे इंडेन, भारत गैस और एचपी के सिलेंडर बुक करके ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

फ्री में बुकिंगपेटीएम ने अपने सभी यूजर्स को फ्री में गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा प्रदान करने का ऐलान किया है. पेटीएम का कहना है कि उपभोक्‍ता पेटीएम से किसी भी कंपनी का गैस सिलेंडर फ्री में बुक कर सकता है. इसके लिए पेटीएम यूजर को कूपन कोड FREEGAS का प्रयोग करना होगा. इसके अलावा कंपनी पेटीएम के नए यूजर्स को गैस सिलेंडर बुकिंग पर कैश बैक भी दे रही है.

कंपनी का कहना है कि पेटीएम के नए यूजर्स एक सिलेंडर बुक करते हैं तो उन्‍हें 30 रुपये का कैश बैक दिया जाएगा. इस कैश बैक को प्राप्‍त करने के लिए उन्‍हें प्रोमो कोड “FIRSTCYLINDER” का प्रयोग करना होगा. इसके अलावा पेटीएम पोस्टपेड के नाम से मशहूर पेटीएम नाउ पे लेटर सर्विस में रजिस्टर करके यूजर्स अगले महीने सिलेंडर बुकिंग के लिए भी पेमेंट कर सकते हैं.

ऐसे बुक करें सिलेंडर

अपना पेटीएम ऐप खोलें.फिर रिचार्ज और बिल पेमेंट सेगमेंट  में बुक गैस सिलेंडर टैब पर क्लिक करें.गैस प्रोवाइडर कंपनी का चयन करें.अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID या कंज्यूमर नंबर दर्ज करें.पेमेंट करते समय पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग में से किसी एक का चुनाव करें.कूपन कोड सेक्शन में प्रोमो कोड ‘FREEGAS’   दर्ज करें.ऐसे आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा और गैस एजेंसी आपके पते पर सिलेंडर डिलीवर करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.