क्रिप्टोकरेंसी बाजार तेज, भारत में चर्चित TRON में जबरदस्त उछाल, शिबा इनु स्लो
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 4.92 फीसदी के उछाल के साथ 1.81 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं, बिटकॉइन भी थोड़ा सुधरकर 40 हजार डॉलर के पास आ गया है.
नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी बाजार आज गुरुवार को हरे निशान में ट्रेड कर रहा है. भारतीय समयानुसार आज सुबह 9:26 बजे तक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 4.92 फीसदी के उछाल के साथ 1.81 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं, बिटकॉइन भी थोड़ा सुधरकर 40 हजार डॉलर के पास आ गया है. टॉप 20 में शामिल ज्यादातर बड़ी करेंसीज पॉजिटिव हैं.
Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 4.27% उछलकर $39,699.16 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दूसरा सबसे बड़ा कॉइन इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 4.92% बढ़कर $2,939.45 पर पहुंच गया. मार्केट कैप के लिहाज से बड़ी करेंसीज़ में से ट्रोन (TRON TRX) में 23.27 प्रतिशत का उछाल आया है. कार्डानो और एवलॉन्च में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है.
किस कॉइन का क्या हाल-ट्रोन (Tron TRX) – प्राइस: $0.08676, बदलाव: +23.27%-एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $68.64, बदलाव: +14.19%-कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.8859, बदलाव: +13.42%-सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $94.32, बदलाव: +9.40%-एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.6499, बदलाव: +5.56%-डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.137, बदलाव: +5.39%-बीएनबी (BNB) – प्राइस: $403.28, बदलाव: +4.58%-टेरा लूना (Terra – LUNA) – प्राइस: $87.03, बदलाव: +4.38%-शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00002171, बदलाव: +3.75%
सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइनCoinmarketcap के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले तीन कॉइन्स में PETWARS (PWARS), Metacyber (METAC) , और KleeKai (KLEE) शामिल रहे. PETWARS (PWARS) में पिछले 24 घंटों के दौरान 2863.05 प्रतिशत से अधिक का जम्म आया है. इसके अलावा, Metacyber (METAC) में 772.72 फीसदी और KleeKai (KLEE) में 682.57 प्रतिशत का उछाल आया है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.