ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोनिया गांधीऔर राहुल गांधी 16 मई को बांसवाड़ा में करेंगे जनसभा संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी 16 मई को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चिंतन शिविर के समाप्त होने के 1 दिन बाद जिले के बेणेश्वर धाम में यह जनसभा आयोजित की जाएगी। बेणेश्वर धाम सोम, माही और जाखम के संगम पर स्थित है। यह आदिवासी लोगों का तीर्थ स्थान है। उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर के बाद 16 मई को सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सोनिया और राहुल गांधी जनसभा से पहले एक पुल का उद्घाटन भी करेंगे। शहर के ताज अरावली में चिंतन शिविर का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के ठहरने की व्यवस्था भी यहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शिविर में मौजूद रहेंगे। पार्टी के 400 से ज्यादा नेता शिविर में भाग लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.