ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोना 661 रुपये महंगा, चांदी भी 1,726 रुपये चढ़ी, चेक करें कितना पहुंचा 10 ग्राम गोल्‍ड का रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज सुबह जोरदार बढ़त देखी गई. अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से ब्‍याज दरें बढ़ाने के बाद डॉलर में कमजोरी दिखी और इसका असर पीली धातु की कीमतों पर भी दिखा. एमसीएक्‍स पर सोने का वायदा भाव आज 600 रुपये से भी ज्‍यादा चढ़ गया.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में उछाल की वजह से आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त देखी गई. पिछले कई सत्र से सोने-चांदी की कीमतों पर छाई सुस्‍ती आज एक झटके में दूर हो गई और सोना वापस 51 हजार के ऊपर पहुंच गया.

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर बृहस्‍पतिवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 661 रुपये चढ़कर 51,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. पिछले कुछ सत्र में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दिखी थी, लेकिन आज के कारोबार में सोना सुबह 50,921 रुपये के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में यह 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 51 हजार के स्‍तर को पार कर गया.

चांदी में 1,700 रुपये से ज्‍यादा की बढ़त

MCX पर आज सुबह चांदी का वायदा भाव भी जोरदार तरीके से बढ़ा. सुबह के कारोबार में चांदी 62,348 रुपये के भाव पर खुली और जल्‍द ही 2.38 फीसदी की बढ़त पाकर 63,840 रुपये के भाव पर पहुंच गई. इस दौरान चांदी की कीमत कल के बंद से 1,726 रुपये बढ़ी है. इससे पहले लगातार सत्रों में चांदी की कीमत नीचे जा रही थी और बुधवार को यह 61 हजार के आसपास ट्रेड करने लगी थी.

ग्‍लोबल मार्केट में भी तेज उछाल

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्‍याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की मांग बढ़ गई. अमेरिका के बाजार में सोने की हाजिर कीमत 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 1,901.66 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई. एक दिन पहले ही सुबह के कारोबार में सोना 1,860 डॉलर प्रति औंस के आसपास बिक रहा था. ग्‍लोबल मार्केट में सोने के साथ चांदी कीमतों में भी तेजी दिखी. आज सुबह चांदी का हाजिर भाव 3.46 फीसदी की बढ़त के साथ 23.16 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. एक दिन पहले यह 22 डॉलर प्रति औंस के आसपास बिक रही थी.

डॉलर की कमजोरी से सोना हुआ मजबूत

अमेरिकी फेड रिजर्व ने अपनी ब्‍याज दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा कर दिया, जिससे डॉलर ग्‍लोबल मार्केट में कमजोर होने लगा और सोने की कीमत बढ़ गई. फेड रिजर्व के मुखिया पॉवेल ने कहा है कि भी ब्‍याज में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी करने की गुंजाइश है. इससे पहले भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखी थी. 18 अप्रैल के बाद से अब तक सोना करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हो चुका था, जबकि चांदी 8,800 रुपये फिसली थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.