ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

24 घंटों के दौरान मौसम के गर्म, शुष्क रहने की संभावना

श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग (एमईटी) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान गर्म और शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के बयान में कहा गया है, “जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है।”

उन्होंने कहा, “अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम जारी रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश / गरज के साथ बारिश हो सकती है।”

“अगले 10 दिनों के लिए किसी भी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है।”

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 11.2, पहलगाम में 5.6 और गुलमर्ग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान 1.8, लेह में 7.4 और कारगिल में 7.8 रहा।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.9, कटरा में 20.6, बटोटे में 13.1, बनिहाल में 10.6 और भद्रवाह में 10.2 रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.