ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BJP सांसद गजेंद्र पटेल का भड़काऊ बयान, ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में बोले- अब समय शास्त्र के साथ शस्त्र उठाने का आ गया है

समीर शेख, बड़वानी। भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल ने खरगोन दंगे का जिक्र करते हुए फिर भड़काऊ बयान दिया है। बड़वानी में ब्राह्मण समाज के आयोजन में उन्होंने कहा, अब हमें शस्त्र उठाने की आवश्यकता है। हमारे जितने भी भगवान हैं उनके एक हाथ में शस्त्र और एक हाथ में शास्त्र है। इस हिंदुस्तान की धरती में अब इन दोनों चीजों का वरण करना अति आवश्यक हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर में शास्त्र भी रखें और शस्त्र भी रखें। उन्होंने कहा कि कानून भी यह बोलता है अगर खुद के बचाव के लिए शस्त्र उठाना पड़े तो यह हमारा अधिकार है।

उन्होंने कहा कि ‘सनातन धर्म जो हिन्दू धर्म के नाम से पहचाना जाता है। उसको तोड़ने के लिए हिंदुस्तान में षड्यंत्र रचा जा रहा है। खरगोन में जो हुआ उसे सभी ने देखा। हम ज्ञान की बात तो करते हैं, परंतु हमें शस्त्र उठाने की आवश्यकता हैं। सांसद ने मंच पर बैठे खरगोन से कांग्रेस के विधायक रवि जोशी का नाम लेते हुए कहा कि ‘खरगोन में 4 ब्राह्मण परिवारों के भी घर जले हैं। क्या सिर्फ ज्ञान और व्यवहार की बात ही करेंगे।

बता दें कि खरगोन में हुए दंगों के बाद लगातार सांसद गजेंद्र पटेल अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले कसरावद में पत्थरबाजी को लेकर कहा था कि ईट का जवाब पत्थर से दिन होगा। वहीं बड़वानी में श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर यह भड़काऊ भाषण दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.