नहर में तैरता मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर। मझगवां में एक महिला की लाश नहर में तैरती हुई मिली है। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। नहर में लाश होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मझगवां पुलिस ने बताया कि, गिदुरहा गांव के पास से निकली नहर में एक महिला की लाश मिली है। मृतक महिला की उम्र 25 से 28 साल के आसपास बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
शुरूआती जांच में महिला के शरीर में चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। लाश करीब 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंटक का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन संपन्न, मजदूरों के अधिकारों पर हुई चर्चा, इधर प्रशासन ने साई बाबा ट्रेडर्स और जतिन एजेंसी पर लगाया जुर्माना
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.