ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऊर्जा मंत्री तोमर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्युत अभियंताओं एवं तकनीकी कार्मिकों को किया पुरस्कृत

भोपाल : मध्यप्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों के अभियंताओं और कार्मिकों के ‘आत्म-निरीक्षण’ पर केन्द्रित तीन दिवसीय ‘मंथन-2022’ में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जबलपुर में पावर जनरेटिंग कंपनी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी और तीनों विद्युत वितरण कंपनियों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मियों को पुरस्कृत किया। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी एवं समस्त विद्युत कंपनियों के चुनिंदा अभियंता और तकनीकी कार्मिक उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कार्यपालन अभियंता सर्वश्री अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता चंदन कुमार, अजय कुमार करवरिया, रामराज पटैल और रीकेश कुबड़े, कनिष्ट अभियंता गोलू धुर्वे, संयंत्र सहायक विशाल मालवीय और राजेन्द्र बुनकर (सभी जनरेटिंग कंपनी) पुरस्कृत किया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता राजेश्वर ठाकुर, राजेन्द्र सिंह राठौर, सुनील यादव, लेखाधिकारी प्रशांत कुमार दत्त, विधि अधिकारी सियाराम शर्मा, कनिष्ठ अभियंता आरिफ अहमद खान और लाइन सहायक रामदास राय (सभी ट्रांसमिशन कंपनी) को पुरस्कृत किया। कार्यपालन अभियंता सुभाष राय, हिमांशु अग्रवाल, खुशियाल शशिवंशी, सहायक अभियंता वरूण सारस्वत, हुकुम चंद यादव, दिनकर दुबे, नितीश प्रजापति और कनिष्ठ अभियंता अर्जुन सिंह (सभी पूर्व क्षेत्र कंपनी)। सहायक अभियंता शिवानी अग्रवाल, मुकेश जाटव, निरंजन सनोडिया, कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर, साधना कोवर्ती, रंजीत भदौरिया, आदित्य सिंह यादव, तकनीकी कर्मी दिवेश गौतम, नारायण सिंह धाकड़ और कुबेर सिंह सोलंकी (सभी मध्य क्षेत्र कंपनी) तथा अधीक्षण अभियंता अनिल नेगी, डीएन शर्मा, संजय मालवीय, कार्यपालन अभियंता विनय प्रताप सिंह, सहायक अभियंता रवि मालवीय, आशीष कुमार तिवारी, नवीन गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता रवि वर्मा, आनंद कुरवंशी और मैनेजर आईटी विभोर पाटीदार (सभी पश्चिम क्षेत्र) को पुरस्कृत किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.