बिहार में दो भ्रष्ट अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी
पटना । बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को एक साथ दो अफसर इस कार्रवाई की जद में आए हैं। बिहार में निगरानी की विशेष इकाई ने सहरसा के जेल अधीक्षक तो बिहटा के तत्कालीन थानेदार के खिलाफ ईओयू ने छापेमारी की है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने सहरसा के जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा है। चौधरी पर अपनी आय से करीब 1.60 करोड़ रुपए अवैध तरीके से अर्जित करने के आरोप हैं।
स्पेशल विजिलेंस यूनिट की निगाह काफी समय से चौधरी पर थी। यूनिट ने साक्ष्य जुटाने के बाद इन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट से अनुमति मिलते ही शुक्रवार की सुबह सुबह सहरसा के इनके घर और कार्यालय के साथ मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर धावा बोला। अधिकारी की संपत्ति की जांच शुरू हो चुकी है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इनके पास अनुमान से अधिक अवैध संपति मिलने की उम्मीद है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.