मोहित मलिक बनेंगे शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 का हिस्सा
कुल्फी कुमारबाजेवाला और लॉकडाउन की लव स्टोरी जैसे शोज में नजर आ चुके अभिनेता मोहित मलिक खतरों से खेलने की तैयारी में हैं। कई टेलीविजन शोज में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले एक्टर मोहित मलिक अब जल्द ही रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 में पार्टिसिपेट करते हुए दिखाई देंगे। शो का हिस्सा बनने की खबर को खुद मोहित मलिक ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान शेयर करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की है। मोहित मलिक ने बताया कि उन्हें पिछले 3 सालों से इस शो का ऑफर आ रहा था लेकिन निजी कारणों से वह इसका हिस्सा नहीं बन पा रहे थे।
मोहित मलिक के अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कि नायरा उर्फ शिवांगी जोशी और टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 का हिस्सा बनने पर मुहर लगा चुकी हैं। इसके अलावा बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राखी सावंत, फैजल शेख, चेतना पांडे, जन्नत जुबैर रहमानी, एरिका फर्नांडिस जैसे सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। रोहित शेट्टी एक बार फिर से शो के होस्ट की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इस सीजन की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट जल्द ही केप टाउन के लिए रवाना होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.