मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। वहीं अयोध्या के प्राथमिक विद्यालय कटरा में उन्होंने विद्यार्थियों से बात कर शिक्षण स्तर का जायजा भी लिया। इसके बाद अयोध्या से जुड़ी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। सर्किट हाउस वह में संतों से मुलाकात करने के बाद देर शाम करीब 6:30 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.