ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रियलिटी टीवी शो ‘Lock Upp’ में सायशा शिंदे का सफर खत्‍म 

कंगना रनौत होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘Lock Upp’ के पिसोड में सायशा शिंदे को एविक्ट कर दिया गया। शुक्रवार के एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि वोटिंग के आधार पर सायशा शिंदे को एलिमिनेट कर दिया गया है। करण कुंद्रा ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का स्वागत किया और जब तेजो शो में वॉर्डेन बनकर आईं तो करण कुंद्रा ज्यादातर वक्त ब्लश करते दिखाई पड़े। करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्वी उन सभी खिलाड़ियों को ईविल लॉकेट देंगी जो फिनाले तक पहुंच पाने में कामयाब रहे हैं। कुछ देर तक कंटेस्टेंट्स को परेशान करने के बाद तेजस्वी ने सभी को लॉकेट बांट दिए लेकिन सायशा शिंदे को लॉकेट नहीं दिया। सायशा शिंदे को तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं।
इससे पहले सायशा शिंदे कंगना रनौत से भिड़कर एलिमिनेट हो गई थीं और फिर उन्हें दोबारा वापस लाया गया था। सायशा ने शो में आने के बाद कंगना रनौत से माफी मांगी थी और उन्हें करणवीर बोहरा के साथ ही शो में वापस लाया गया था। एलिमिनेट किए जाने के बाद सायशा बहुत ज्यादा निराश नहीं दिखीं बल्कि उन्होंने चेहरे पर मुस्कान लिए इस एलिमिनेशन को स्वीकार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.