ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म विक्रम का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो पर पहुंचे कमल हासन

टीवी शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में कई बड़े जाने-माने सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने पहुंचते हैं  अब कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में दिग्गज अभिनेता कमल हासन दिखाई देने वाले हैं। एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। कॉमेडी किंग कपिल इससे बेहद खुश हैं और उन्होंने तस्वीरें शेयर कर खुद ये पुष्टि की है। कपिल शर्मा के लिए कमल हासन का उनके शो पर आना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। कॉमेडियन ने अभिनेता के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आपके सपने सच हो जाए, हमारी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज श्री कमल हासन के साथ बिताया अद्भुत समय, वह क्या कमाल के अभिनेता हैं और क्या कमाल के इंसान हैं, हमारे शो पर आकर उसकी शोभा बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।’ विक्रम के लिए प्यार और शुभकामनाएं।

कमल हासन उन लोगों में से हैं, जो बहुत कम किसी शो में शिरकत करते हैं। यह भी पहली बार है, जब कमल हासन कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। दरअसल उनकी फिल्म विक्रम 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ये एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति भी नजर आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.