ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदमाशों ने ईंट-भट्ठा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या 

सीवान जिले केबड़ा सिकुवारा गांव के समीप सोमवार की सुबह हथियारों से लैस बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। ईंट भट्ठा मालिक गोपालगंज जिले के हथुआ थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले थे। मृतक सोमवार सुबह रोज की तरह ही अपने ईंट-भट्ठा पर सिकुवारा गांव में जा रहे थे। इसी बीच ईंट-भट्ठा पर ही पहले घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते व हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज चुकी है। घटनास्थल पर सीवान के अलावा गोपालगंज की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल दोनों जिलों से जुड़ा हुआ है। इसलिए दोनों जिलों की पुलिस इलाके के सभी प्रमुख मार्ग को सील कर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.