नाबालिग से बलात्कार की कोशिश करने वाले हैवान को पुलिस ने दबोचा
भोपाल। राजधानी की बैरागढ पुलिस ने हैवान बने उस फरार आरोपी युवक को चंद घंटो मे ही गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपनी हवस मिटाने के लिये नाबालिग से बलात्कार की कोशिश की थी। थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को 16 साल की किशोरी की मॉ ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दो दिन पहले पास मे बने शौचालय गई थी। इसी दोरान मोहल्ले मे ही रहने वाले संजय रजक ने उसे देख लिया ओर शौचालय मे घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। नाबालिग के विरोध करने ओर शोर मचाने पर आरोपी मोके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडिता का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376,511 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट का मामला कायम कर तुरंत ही उसकी तलाश शुरु कर दी। पुलिस टीम को खबर मिली फरार आरोपी इलाके मे स्थित ओल्ड डेरी फार्म जंगल के पास खडा है, ओर शहर से बाहर भागने की फिराक मे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी संजय उर्फ संजू रजक पिता कन्हैयालाल रजक ( 22 ) निवासी ओल्ड डेरी फार्म कर्नल के बंग्ले के पास बैरागढ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडाये गये आरोपी के खिलाफ थाना बैरागढ में दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, गाली गलोच व आम रोड पर शराब पीने जैसे करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.