ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फॉर्म में लौटा धोनी का सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर, दांव पर था IPL करियर!

Moeen Ali Performance In IPL 2022: आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम वापस फॉर्म में लौट रही है. चेन्नई ने पिछले 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है और प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार भी रखा है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ खेले गए मैच में सीएसके के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही काफी कामयाब रहे. इस मैच में धोनी के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर ने भी अच्छा खेल दिखाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

फॉर्म में लौटा धोनी का ये मैच विनर

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इस सीजन की शुरुआत से पहले ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) को रिटेन किया था. आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन दिल्ली के खिलाफ मोईन अली (Moeen Ali) ने शानदार गेंदबाजी की. इस मैच में मोईन अली ने चार ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वे इस मैच में बहुत ही किफायती साबित हुए और सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज भी रहे. इस मैच से पहले मोईन अली (Moeen Ali) ने आईपीएल 2022 में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए थे.

पिछले सीजन टीम को बनाया था चैंपियन

मोईन अली ने आईपीएल 2021 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था. मोईन ने 15 मैच में 357 रन बनाए थे. वहीं, इतने ही मैचों में उन्होंने 6 विकेट भी हासिल किए थे. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी, लेकिन इस सीजन में अभी तक मोईन ऐसा करने में नाकाम रहे थे.

जीत से CSK का विश्‍वास बढ़ा

मैच के बाद मोईन अली (Moeen Ali) ने कहा,’ये जीत हमारे लिए शानदार रही. इस जीत के कारण हमारा विश्‍वास काफी बढ़ा है.’ अपनी गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए मोइन अली ने कहा, ‘मेरा प्रमुख लक्ष्‍य गेंद को स्पिन कराना था और पिच से मुझे मदद मिल रही थी.’ मोईन अली के अलावा इस मैच में सिमरजीत सिंह, ड्वेन ब्रॉवो और मुकेश चौधरी ने 2-2 विकेट हासिल किए, महेश तीक्ष्णा के खाते में 1 विकेट गया.

चार बार की चैंपियन है CSK

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता था. इस बार सीएसके की कमान रवींद्र जडेजा के हाथों में है. टीम के पास कई मैच विनर्स प्लेयर्स हैं, जो उन्हें खिताब की दहलीज पर ले जा सकते हैं. टीम के पास रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायडू के रूप में धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.