ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गरियाबंद के नाम 7 गोल्ड मेडल: इंटर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में 7 बच्चों ने जीता गोल्ड मेडल, SP ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

जितेन्द्र सिन्हा, गरियाबन्द। इंटर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में गरियाबन्द जिले के 7 बच्चों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. पुलिस कप्तान ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है.

दरअसल, मंदिर हसौद (रायपुर) में शहीद युगल किशोर के स्मृति में इंटर स्टेट कराटे प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया गया था. इसमें बालिका वर्ग में (1) कु.मोक्षिका साहू उम्र 15 वर्ष (2) कु. दीक्षा साहू उम्र 12 वर्ष (3) कु. डुनिशा साहू उम्र 9 वर्ष ने गोल्ड मेडल हासिल किया है.

इसके साथ ही बालक वर्ग में (1) लिंकन साहू उम्र 17 वर्ष (2) धनेश्वर साहू उम्र 16 वर्ष (3) यांशू साहू उम्र 14 वर्ष (4) एकांत सोनसार्वा उम्र 7 वर्ष ने बेहतर प्रदर्शन कर कुल 7 खिलाडीयों ने गोल्ड मेडल जीत कर गरियाबंद जिले का नाम रोशन किया है.

जिले के बच्चों के द्वारा प्रदेश में गौरान्वित किये जाने से पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.