मंत्री की बहू ने लगाई फांसी
भोपाल । सूत्रों से खबर मिली है कि मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार 22 वर्ष ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। यह घटना कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में घटी है। मृतका के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। मृतका की उम्र 22 वर्ष के करीब है। मृतक सविता की शादी लगभग 3 वर्ष पहले मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जायेगा।फिलहाल प्रशासन इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.