ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जंगल की आग मचा रही तबाही

ह्यूसटन| अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको में लगातार बढ़ रही है, जिससे रॉकी माउंटेन तलहटी में अधिक समुदायों को खतरा है, जबकि कुछ स्थानीय स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोटरें का हवाला देते हुए कहा कि जंगल की आग ने राज्य भर में 318 वर्ग मील (824 वर्ग किमी) से अधिक पोंडरोसा जंगलों को जला दिया है, साथ ही लगभग 300 संरचनाओं को नष्ट कर दिया है।
मंगलवार को कहा गया है कि लॉस एलामोस नेशनल लेबोरेटरी के पास आग ने अब तक 65 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग पर काबू पाने के लिए करीब 1,800 दमकलकर्मियों और सहायता कर्मियों को लगाया गया है।
राज्य की राज्यपाल, मिशेल लुजान ग्रिशम ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें हाल के दिनों में घरों को व्यापक नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उनका मानना है कि खतरा अधिक है।
यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने इस सप्ताह न्यू मैक्सिको और नेवादा, एरिजोना, कोलोराडो और टेक्सास के कुछ हिस्सों में अत्यधिक आग के खतरे के लिए रेड फ्लैग चेतावनी जारी की है।
इस क्षेत्र में जंगल में आग लगने का मौसम आम तौर पर मई या जून में शुरू होता है, लेकिन इस साल खतरनाक रूप से जल्दी शुरू हो गया है।
अमेरिकी वैज्ञानिकों और अग्नि विशेषज्ञों का कहना है कि सूखाग्रस्त यूएस वेस्ट में जंगल की आग साल भर का खतरा बन गई है और तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इश का कारण जलवायु परिवर्तन हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.