ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 180 अंक चढ़कर 54600 के करीब, 16300 के पास आया Nifty

Stock Market Opening: शेयर बाजार को आज अच्छी शुरुआत मिली है और ओपनिंग के समय ही निफ्टी 16300 के आसपास आ गया है. अमेरिकी फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों के मजबूत ट्रेड ने बाजार को ऊपर खींचा.

Stock Market Opening: ग्लोबल बाजार के मजबूत सेंटीमेंट का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर आ रहा है. आईटी, बैंकिंग, मेटल और फाइनेंशियल्स की तेजी ने बाजार को ऊपर चढ़ने में मदद की है. भारतीय बाजारों में आज मिडकैप, स्मॉलकैप के साथ लार्जकैप में जोरदार तेजी देखी जा रही है और इसने बाजार को ऊपर खींचा है

कैसे खुला आज बाजारआज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 180.06 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 54,544.91 पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का निफ्टी 30.00 अंक यानी 0.18 फीसदी की उंचाई के साथ 16,270.05 पर ट्रेड कर रहा है.

ग्लोबल बाजारों में कैसा है कारोबारग्लोबल बाजारों में देखा जाए तो आज अमेरिकी बाजारों के डाओ फ्यूचर्स में अच्छा उछाल बना हुआ है. इससे एशियाई बाजारों का सेंटीमेंट सुधरा है और सारे एशियाई बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरआज के सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो टाटा स्टील, ओएनजीसी, पावर ग्रिड के साथ भारती एयरटेल, एमएंडएम और एचडीएफीस के शेयर 2.1 फीसदी से लेकर 1.96 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी में कैसा है कारोबारएनएसई के निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और बाकी 10 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. बैंक निफ्टी 234 अंक चढ़कर यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 34717 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. आज फाइनेंशियल्स में भी शानदार ट्रेड दर्ज किया जा रहा है.

FII कर रहे खरीदारीशेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक कल के कारोबार में विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने 3,960.59 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए जिसका असर कल के कारोबार पर आया था पर आज घरेलू निवेशकों के साथ एफआईआई भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

आज के चढ़ने वाले शेयर्स निफ्टी के शेयरों मे यूपीएल 2.68 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ 2.47 फीसदी की तेजी पर हैं. अदानी पोर्ट्स 1.80 फीसदी, पावर ग्रिड 1.66 फीसदी और ओएनजीसी में 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है.

आज के गिरने वाले शेयर्सएशियन पेंट्स 2.19 फीसदी, सिप्ला 1.43 फीसदी और एचयूएल 0.65 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. एलएंडटी 0.4 फीसदी और इंफोसिस 0.38 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.