ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करण जौहर के शो का हिस्सा बनेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका

करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही करण ने जानकारी दी थी कि वह जल्द ही ‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। इस शो में करण बॉलीवुड के सितारों के साथ इंडस्ट्री की गॉसिप और उनके जीवन से जुड़ी चीजों पर बात करते हैं। शो के एलान के साथ ही फैंस में शो की गेस्ट लिस्ट जानने की भी उत्सुकता बढ़ गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शो भी का हिस्सा बनेंगे।शो को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कहा जा रहा है कि शो के पहले गेस्ट आलिया भट्ट और रणवीर सिंह होंगे। दोनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम’ कहानी को प्रमोट करने शो में आएंगे, तो वहीं ये भी खबर आ रही है कि जाहन्वी कपूर और सारा अली खान अपने एपिसोड की शूटिंग भी कर चुकी हैं। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी ‘कॉफी विद करण’ में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। वह अपनी फिल्म ‘लाइगर’ की कोस्टार अनन्या पांडे के साथ शो का हिस्सा बनेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.