ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह का विदेश दौरा निरस्त. चुनाव आयोग की आज बैठक

भोपाल    मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार के लिए ओबीसी रिजर्वेशन गले की फांस बन गया है। पुनर्विचार याचिका लगाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौाहन ने सुप्रीम कोर्ट में पुन: संशोधन पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए 14 मई से अपना विदेश दौरा निरस्त कर दिया है तो वहीं अदालती फैसले पर चुनाव कार्यक्रम के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मध्य प्रदेश पंचायत में ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राज्य सरकार के लिए यह मुद्दा गले की फांस बन चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोहराया है कि सरकार ओबीसी आरक्षण दिलाने के प्रति प्रतिबद्ध है और वह अदालत के फैसले पर पुन: संशोधन पुनर्विचार याचिका लगाएगी। इसके लिए कानूनी जानकारों से राय मशविरा चल रहा है। जल्द ही याचिका को दायर किया जा सकता है।

सीएम की विदेश यात्रा निरस्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर पुनर्विचार याचिका के लिए अपनी विदेश यात्रा को निरस्त कर दिया है। चौहान 14 मई से दस दिन के लिए विदश दौरे पर जाने वाले थे। सीएम चौहान वहां से मध्य प्रदेश के लिए निवेश लाने जा रहे थे और वहां वे प्रवासी भारतीयों तथा अन्य निवेशकों के साथ चर्चा भी करने वाले थे। उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाली इनवेस्टर मीट का आमंत्रण भी देना था।

राज्य निर्वाचन आयोग की बैठकें

पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मंगलवार को आए फैसले को लेकर आज मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आयोग की बैठक में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम तय किया जा सकता है और अगले महीने पंचायत चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.