ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का बयान, 24 मई तक पंचायत-नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो जाएगा

भोपाल    प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम 24 मई तक घोषित हो जाएगा। दोनों ही चुनाव 30 जून तक करा लिए जाने की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग है। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मीडिया से चर्चा में दी है। सुप्रीम कोर्ट के पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के फैसले के बाद आज राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बीपी सिंह ने कहा है कि आयोग नगरीय निकाय चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन पंचायत चुनाव के लिए अभी आरक्षण प्रक्रिया होना है। पंचायत चुनाव में परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग आज की स्थिति में कराने को तैयार है और परिसीमन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। नगरीय निकाय चुनाव आज भी कराए जा सकते हैं।

दो सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बीपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में चुनाव कराने का समय दिया है और इस अवधि के बीच कभी भी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के पास परिसीमन की प्रक्रिया हो चुकी है और आरक्षण प्रक्रिया बची है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव होना है तो इसे किया जाएगा। अगर समय सीमा में चुनाव कराया जाता है तो 2014 या 2019 की स्थिति में चुनाव कराए जा सकते हैं। मगर आज की परिस्थितियां बदल गई हैं और कई पंचायतें ही खत्म हो गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.