ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर के दो नव विवाहित जोड़ों को दिया विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

रायपुर, प्रथम चरण में 14 नगर निगमों में योजना लागू मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान अम्बिकापुर विश्राम भवन में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दो नव विवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सुखी एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के निवासी श्री अहनन तिर्की और श्रीमती सजू तिर्की तथा श्री अभिषेक जायसवाल और श्रीमती सपना जायसवाल को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र दिया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मई दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री मितान योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी। नागरिकों को सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर मिलेगा।
’मुख्यमंत्री मितान योजना’ के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. प्रीतम राम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अधिकारीगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.