ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग 13 मई से सीहोर में प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष देंगे मार्गदर्शन

भोपाल ।   भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग 13 से 15 मई तक सीहोर के होटल ग्रेसेस में आयोजित होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी प्रशिक्षण वर्ग का मार्गदर्शन करेंगे। सुश्री बग्गा ने बताया कि 13 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग दिन पार्टी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय नेतागण प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  बी.एल. संतोष जी, राष्ट्रीय संगठक  वी. सतीश जी, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन प्रमुख रूप से मौजूद रहेगी। इस प्रशिक्षण में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यगण सहित संगठनात्मक 37 राज्यों के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्येक राज्य से एक प्रशिक्षण प्रभारी एवं एक सह प्रभारी शामिल होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.