ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर के व्यापारी पर जानलेवा हमला करने का वाला आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने एक माह के बाद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में व्यापारियों ने आइजी रतनलाल डांगी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी। तोरवा के होटल इंटरसिटी मेन रोड के पास रहने वाले मनोज उभरानी पिता प्रकाश उभरानी(41) बीते 11 अप्रैल की शाम छह बजे अपने दोस्त रोहित अग्रवाल के साथ पैदल टहल रहे थे। इसी दौरान दयालबंद निवासी आरोपित ऋषभ पानीकर अपने अन्य साथियों के साथ कार से आया और कार से उतरकर राड, स्टिक और लाठी से मनोज के ऊपर हमला कर दिया।

आरोपितों ने करीब 20 मिनट तक मारपीट करते रहे। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे। घायल व्यापारी ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इस बीच चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों ने अलग-अलग संगठनों के साथ मिलकर शहर में बढ़ रहे अपराध को लेकर आइजी और एसपी से शिकायत की थी। जानलेवा हमला करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपित ऋषभ पानिकर पश्चिम बंगाल में छिपा है। एसपी के निर्देश पर टीम रवाना की गई। मंगलवार को पुलिस की टीम ने आरोपित ऋषभ पानिकर को गिरफ्तार कर शहर ले आई। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.