ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भीषण गर्मी में बार-बार खराब हो रहे ट्रांसफार्मर

भोपाल। संत हिरदाराम नगर जोन क्षेत्र में जल वितरण व्यवस्था में खामियों के कारण आए दिन पानी की सप्लाई देर से हो रही है। अब भीषण गर्मी में बिजली भी झटके देने लगी है। आवासीय इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो रहे हैं। कभी इनमें आग लग जाती है तो कभी जोरदार धमाके के साथ बिजली गुल हो जाती है। इससे बिजली कंपनी के मेंटेनेंस पर सवालिया निशान खड़े गए हैं।बीती रात वन-ट्री हिल्स क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। रात्रि करीब दो बजे टेंपल आफ संबोधि के पास लगे ट्रासफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। आग की लपटें उठती देख रहवासियों ने बिजली कंपनी को इसकी सूचना दी। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से नागरिकों को आधी रात जागकर गुजारनी पड़ी। सुबह छह बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई। कुछ इलाकों में तो 12 घंटे बाद बिजली चालू हो सकी। देर रात को रहवासी घर से बाहर निकल आए। यह स्थित आए दिन निर्मित हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.