ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नहीं थम रहा वायु प्रदूषण का कहर, आज भी दिल्ली-एनसीआर में AQI स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज

नई दिल्ली।  वायु प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर का बुरा हाल है। आज भी दिल्ली में एक्यूआई (AQI) का स्तर 208 के करीब रहा। स्माग की चादर से दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्य बुरी तरह ढके रहे। रोजाना एक्यूआई के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। यूपी-हरियाणा, बिहार के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि देश के किन इलाकों में एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा है।

दिल्ली में स्थित आनंद विहार में वायु प्रदूषण के स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। यहां पर रोजाना एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा है। आज भी 366 के करीब एक्यूआई का स्तर दर्ज किय गया है। श्री अरबिंदो मार्ग में भी आज का एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, 246 तक यहां पर एक्यूआई का स्तर रहा। वहीं विवेक विहार में भी 287 तक एक्यूआई दर्ज किया गया हjagran

उधर, उत्तर प्रदेश में भी वायु प्रदूषण से स्थिति खराब बनी हुई है। राजधानी लखनऊ में स्थित लालबाग में लगातार एक्यूआई का स्तर ऊपर-नीचे नहीं हो रहा है। यहां पर आज एक्यूआई का स्तर 260 दर्ज किया गया है। वहीं नई मंडी मुजफ्फरनगर में भी वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।

बात अगर हरियाणा की करें तो यहां पर भी वायु प्रदूषण की स्थिति सुधर नहीं रही है। यहां पर स्थित अंबाला के पट्टी मेहर में एक्यूआई का स्तर 254 दर्ज किया गया है। भिवानी में स्थिति एच.बी. कॉलोनी का एक्यूआई का स्तर 264 रहा तो जिंद के पुलिस लाइन में 243 एक्यूआई दर्ज गिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.