ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने शोज और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन अब शिल्पा ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। दरसअल, शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जो पूरी ब्लैक है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘एक जैसी चीजों से बोर हो गई हूं। हर चीज एक जैसी दिख रही है। इसलिए जब तक नया अवतार नहीं ढूंढ लेती हूं, तब तक सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।’गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ऐसे सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं लेती हैं। जब उनके पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था, तब भी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं लिया था। वह तो उस दौरान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहा करती थीं। हां, राज कुंद्रा ने जेल से वापस आने के बाद अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था। शिल्पा शेट्ट को आखिरी बार ‘हंगामा 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में थे। अब शिल्पा को दो फिल्मों में देखा जाएगा। इसके अलावा शिल्पा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इसमें शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में शिल्पा फुल एक्शन करती नजर आएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.