ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चिंतन शिविर’ से पहले हटाए गए पोस्टर

जयपुर| कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के उदयपुर में लगाए गए पोस्टर और होर्डिग शहर में पार्टी के ‘चिंतन शिवर’ से पहले हटा दिए गए हैं। पायलट के समर्थकों ने होटल, एयरपोर्ट और उदयपुर के अन्य इलाकों में उनके स्वागत के लिए होर्डिग और पोस्टर लगाए गए थे।

पायलट के समर्थकों ने बताया कि बुधवार की देर रात और गुरुवार की सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों से होर्डिग और पोस्टर हटा दिए गए।

जहां पायलट के समर्थकों ने कहा कि प्रशासन ने इन पोस्टरों को हटा दिया है, वहीं उदयपुर के जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि पोस्टर लगाने या हटाने में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ‘चिंतन शिविर’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए उदयपुर में हैं।

जब इस मुद्दे पर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से जब जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा, “चिंतन शिविर से जुड़े सभी काम एआईसीसी देख रही है। इस संबंध में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। मेरी जानकारी में.. और मैंने इस संबंध में किसी प्रकार का कोई निर्देश नहीं दिया है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.