सनी देओल के बेटे ने की सगाई
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण ने दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से सगाई कर ली है। करण और द्रिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पपराजी ने भी उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया है। दोनों को प्राइवेट इवेंट्स में भी एक साथ जाते देखा गया है। लेकिन करण और द्रिशा ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की वजह से दोनों की सगाई का आयोजन जल्द-से-जल्द कराया गया। वहीं अब शादी की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। बता दें कि बीते दिनों धर्मेंद मांसपेशियों में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.